फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो शिविरों में 151 यूनिट रक्त एकत्रित किया

Sat, 23 Mar 2024 10:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। जिला रेडक्राॅस सोसाइटी व सेवा धर्म सेवा संघ की ओर से अगवानपुर गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में शहीदी दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नागरिक अस्पताल के रक्तकोष की टीम ने रक्त एकत्रित किया। शिक्षक बिजेंद्र ने बताया कि शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। शिविर में 52 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। उन्होंने बताया कि भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु ने देश के आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। युवाओं को उनके नक्शे कदम पर चलकर देश सेवा करनी चाहिए।
विज्ञापन


शिविर में 99 लोगों ने किया रक्तदान

फोटो 16- सोनीपत के गांव जागसी में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते युवा। स्रोत: पाठक
गोहाना। जागसी गांव में सूरा चौपाल में शहीदी दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें 99 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का आयोजन पर्यावरण मित्र परिवार जागसी की तरफ से किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि दर्शन सूरा और उप सहायक निरीक्षक धर्मबीर सूरा ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया। शिविर में सरपंच रमेश सहरावत, विकास सहरावत, नीरज, रविंद्र, सतीश, अखिल, कुलदीप, कुसुम, अंकित, तनु, संतोष, प्रवीन ढुल, गीता, संदीप, राजपाल, राजेश, रोहताश, अंकित ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें