फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली किल्लत से शहर में पानी को तरसे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बिजली किल्लत की वजह से कॉलोनियों में पानी की सप्लाई नहीं हो रही। इस समस्या से परेशान होकर शहर के लोग निगम कार्यालय में कमिश्नर को शिकायत कर रहे हैं, उसके बाद भी समस्या का समाधान तक नहीं हो रहा।
विज्ञापन

वीरवार को भी शहर के हनुमान नगर, मालवीय नगर व बागड़ी मोहल्ला के लोग पेयजल किल्लत की समाधान की मांग लेकर पहुंचे। लोगों का आरोप है कि गर्मी में लगातार बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं, जिससे पानी की सप्लाई तक नहीं की जा रही। लोगों को सबमर्सिबल चलाकर या टैंकर मंगवाकर प्यास बुझाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं आयुक्त जगदीश शर्मा का कहना है कि बिजली के अघोषित कटों के कारण पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है।
हनुमान नगर में दो माह से पेयजल किल्लत
शहर के कामी रोड स्थित हनुमान नगर में पिछले दो माह से पानी की किल्लत बनी हुई है। पानी की किल्लत दूर करने के लिए नगर निगम की ओर से 3.80 लाख से एक ट्यूबवेल लगाया गया था, लेकिन अभी तक उसे चालू नहीं किया गया है। साथ ही रैनीवेल से आने वाले पानी की सप्लाई तक नहीं हो रही। नगर निगम की ओर से पेयजल सुविधा मुहैया नहीं कराने जाने से लोगों में रोष बना हुआ है। इस समस्या के समाधान को लेकर बुधवार को कॉलोनी के लोग नगर निगम के आयुक्त कार्यालय पर पहुंचे। दिनेश, सूरजभान, खजानी, किरण, मुकेश, सुरेंद्र, शिवनारायण आदि ने बताया कि कॉलोनी में ज्यादा समस्या गली नंबर चार व पांच में है, यह गलियां कॉलोनी के आखिरी में हैं, जिनमें सप्लाई का पानी नहीं पहुंच पाता। पेयजल समस्या को लेकर वजह कई बार शिकायत कर चुके हैं, उसके बाद भी समाधान तक नहीं हो पाया। उन्होंने आयुक्त जगदीश शर्मा को शिकायत देकर पेयजल समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

बागड़ी मोहल्ले में 25 दिन से नहीं हो रही पानी की सप्लाई
बागड़ी मोहल्ला के लोग निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी के साथ पेयजल समस्या के समाधान की मांग के लिए नगर निगम कार्यालय में पहुंचे। रवि, प्रवीन, अंकित, राजू, मोनू, जगदीश ने बताया कि मोहल्ले में करीब 25 दिन से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। लोगों को सबमर्सिबल चलाकर या पानी के टैंकर मंगवाकर लोगों को प्यास बुझाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पानी की सप्लाई नहीं होने से परेशान लोग कई बार अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, उसके बाद भी सुनवाई नहीं हो रही। निगम के अफसरों की लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। गर्मी में शहर के लोगों को साफ पानी भी मुहैया नहीं हो रहा।
वर्जन
बिजली के अघोषित कटों के कारण शहर में पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। शहर में बिजली सुचारु रूप से चलती रहेगी तो पानी की सप्लाई ठीक रहेगी। पानी की सप्लाई प्रभावित होने के कारण लोग शिकायत लेकर निगम कार्यालय तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

- जगदीश शर्मा, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें