फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता भाजपा की नीतियों पर कर रही भरोसा : विधायक

Tue, 05 May 2026 05:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: खरखौदा ​स्थित भगत सिंह वाटिका में यज्ञ में आहूति डालते विधायक। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
खरखौदा। विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने एकतरफा भाजपा की सरकार बनाते हुए वहां सुशासन स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा की नीतियों पर लगातार देश की जनता भरोसा जता रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के चलते जनता का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है। वह मंगलवार को खरखौदा स्थित भरत सिंह वाटिका में केंद्र सरकार में ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर आयोजित 51 कुंडीय यज्ञ में शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विधायक ने कहा कि मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा और देश में विकास को नई दिशा मिली है। उन्होंने संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास को ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें