फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चुनाव को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सेक्टर सुपरवाइजर नियुक्त, एडीसी होंगे ओवरऑल इंचार्ज

Tue, 05 May 2026 05:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जिलाधीश एवं उपायुक्त नेहा सिंह ने नगर निगम चुनाव के मद्देनजर मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सेक्टर सुपरवाइजर नियुक्त किए हैं। जिलाधीश ने इन अधिकारियों की ड्यूटी मतदान केंद्रों पर लगाई है।
जिलाधीश ने निर्देश दिए कि वह मतदान के दिन अपने-अपने क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ चुनाव प्रक्रिया की निरंतर निगरानी करें। सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर सुपरवाइजर अपनी उपस्थिति रिपोर्ट संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

चुनाव को लेकर 23 पेट्रोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। इनमें एक-एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। सभी पेट्रोलिंग पार्टियां बूथ नंबर अनुसार कानून एवं व्यवस्था बनाए रखेगी।
विज्ञापन

पेट्रोलिंग पार्टी नंबर 1 वार्ड एक में तीन स्थानों पर बूथ 1 से 9 तक कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखेगी। इसी तरह से अन्य पेट्रोलिंग पार्टियां तय की गई ड्यूटी अनुसार कार्य करेगी। पेट्रोलिंग पार्टियों के सुपरविजन के लिए भी ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा को ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें