गन्नौर के राजलू गढ़ी स्थित आईटीआई में कर्मचारियों को जींद रैली का निमंत्रण देते पीबीएसएस के प्र
गन्नौर। पेंशन बहाली संघर्ष समिति ब्लॉक कार्यकारिणी की तरफ से विभिन्न विभागों व विद्यालयों का दौरा कर कर्मचारियों को पेंशन संकल्प महारैली जींद के लिए आमंत्रित किया। आईटीआई राजलू गढ़ी व गन्नौर, सीएचसी राजलू गढ़ी व सामान्य अस्पताल, बिजली निगम, सीएचसी पुरखास, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अगवानपुर में पहुंचे और रैली में बड़ी संख्या में पहुंचने का निमंत्रण दिया।
प्रदेश मुख्य सलाहकार प्रमोद ईष्टकान ने बताया कि सभी विभागों के कर्मचारी पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के बैनर तले एकत्रित हो रहे हैं। 11 फरवरी को जींद में ओपीएस संकल्प महारैली ऐतिहासिक होगी। इसके लिए ब्लॉक स्तर से विभाग स्तर पर कमेटियों का गठन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली तक पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार रैली से पहले हरियाणा में ओपीएस बहाल करें, नहीं तो रैली के बाद संघर्ष समिति की तरफ से बड़ा निर्णय लिया जाएगा। गन्नौर खंड अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि ब्लॉक से कर्मचारियों को लेकर जाने की व्यवस्था की गई है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष देवराज बाल्यान, जिला अध्यक्ष महेंद्र पाल, जोगेंद्र, प्रदीप, सुनील, रीना, राजेश, हेमा, लोकेश, मंजु, रेखा, पंकज कृष्ण सहित अन्य बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।