फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दूसरे विश्व युद्ध के विरोध में निकाला शांति मार्च

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत में छोटूराम चौक पर शांति मार्च के दौरान प्रदर्शन करते लोग। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
सोनीपत। वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को दूसरे विश्व युद्ध के विरोध में शांति मार्च निकाला गया। एआईयूटीयूसी, सीटू और ज्ञान विज्ञान समिति के कार्यकर्ताओं ने पंचायत घर में सभा की। इसके बाद नारेबाजी करते हुए छोटूराम चौक तक मार्च निकाला। कार्यक्रम का संचालन ईश्वर सिंह राठी ने किया, जबकि अध्यक्षता कामरेड हरि प्रकाश ने की।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए इंद्र सिंह, शिलकराम मलिक और कृष्ण मलिक ने कहा कि फासीवादी जर्मनी, इटली और जापान की ओर से थोपे गए दूसरे विश्व युद्ध का उद्देश्य बाजारों के बंटवारे और साम्राज्यवादी हितों को आगे बढ़ाना था।
उन्होंने कहा कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में साम्राज्यवादी हितों को लेकर क्षेत्रीय युद्ध जारी हैं। यदि शांति पसंद लोगों ने युद्धों के खिलाफ आंदोलन तेज नहीं किया तो ये संघर्ष कभी भी विश्व युद्ध का रूप ले सकते हैं। इस दौरान बलबीर सैनी, जयकरण, निरंजन, धर्मवीर, प्रवीण, सुनील, रणबीर मलिक, जगबीर सिंह और ऋषिपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें