फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विजिलेंस के छापे की सूचना पर कार्यालय बंद कर भागे पटवारी

Fri, 20 Jun 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 16: सोनीपत के गन्नौर के पुराना तहसील परिसर स्थित पटवारखाने में पटवारियों के कार्यालयों पर
विज्ञापन
गन्नौर। पुराना तहसील परिसर स्थित पटवारखाने में वीरवार को उस समय हड़कंप मच गया जब विजिलेंस के छापे की गलत सूचना मिली। सुबह करीब 11 बजे अचानक सभी पटवारी अपने कार्यालयों को ताले लगाकर परिसर छोड़ दिए। कार्यालयों के बंद होने से जमीन से जुड़े कार्य के लिए आए लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

सुशील, विनोद और रामेश्वर सहित कई लोगों ने बताया कि वह अपनी जमीन की जमाबंदी और अन्य कागजी कार्यों के लिए सुबह से कार्यालय के चक्कर काटते रहे, लेकिन कहीं कोई कर्मचारी नजर नहीं आया। दोपहर बाद जब वह दोबारा पटवारखाने पहुंचे, तब भी कमरों के बाहर ताले लटके हुए मिले।
स्थानीय लोगों ने बताया कि विजिलेंस के छापे की जानकारी मिलने के कारण सभी कर्मचारी कार्यालय छोड़कर चले गए हैं। बाद में जब पटवारी आश्वस्त हुए कि सूचना गलत है तब वह अपने कार्यालय में लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें