सोनीपत। नागरिक अस्पताल में हड्डी रोगियों को एक्स-रे कराने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन इंस्टाल कर दी गई है। जल्द ही मरीजों को डिजिटल एक्स-रे की सुविधा मिलेगी।
साफ्टवेयर और हार्डवेयर इंस्टॉल कर मशीन का ट्रायल किया जा रहा है, लेकिन मशीन को ई-उपचार पोर्टल से जोड़ा नहीं गया है। नई मशीन को ई-उपचार से जोड़े जाने के बाद मरीजों को इसकी सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। फिलहाल पुरानी डिजिटल मशीन से ही मरीजों के एक्स-रे किए जा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद इस मशीन को ई-उपचार पोर्टल से जोड़ा जाएगा, जिसके बाद मरीजों को सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
वहीं सीनियर रेडियोलॉजी अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल राजेश दहिया का कहना है कि नई डिजिटल मशीन आने के बाद अस्पताल में एक्स-रे मशीन की संख्या दो हो गई है। इस डिजिटल मशीन को इंस्टाॅल कर दिया है। मुख्यालय से मंजूरी मिलने पर ई-उपचार पोर्टल से जोड़े जाने के बाद नई मशीन से एक्स-रे शुरू कर दिए जाएंगे।