फोटो 38- सोनीपत स्टेशन का दृश्य। संवाद
सोनीपत। जिला में सर्द हवाएं चलने से स्मॉग के साथ ही कोहरा के प्रभाव से हल्की राहत मिली है। इससे हाईवे पर वाहनों ने रफ्तार पकड़ी है, लेकिन ट्रेनों की लेटलतीफी का दौर जारी है। वीरवार को लगातार चौथे दिन पठानकोट-दिल्ली रूट पर चलने वाली गाड़ी संख्या 22429 व 22430 पठानकोट व 09321 कटरा स्पेशल एक्सप्रेस रद्द रही।
इसके अलावा अन्य कई मेल, एक्सप्रेस व सवारी गाड़ियां भी करीब एक घंटे से ज्यादा की देरी से चली।दिल्ली से अंबाला की ओर जाने वाली गाड़ी संख्या 14217 ऊंचाहार 7:54 घंटे, 12919 मालवा एक्सप्रेस 4:55 घंटे, 12311 नेताजी एक्सप्रेस 2:24 घंटे, 04017 सवारी गाड़ी 1:40 घंटे, 04011 सवारी गाड़ी 1:07 घंटे, 04581 सवारी गाड़ी 1:03 घंटे, 04411 सवारी गाड़ी 2:37 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची। वहीं अंबाला से दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 11058 दादर एक्सप्रेस 1:02 घंटे, 14034 जम्मू मेल 1:23 घंटे, 03310 धनबाद स्पेशल गरीब रथ 3:03 घंटे, 11842 गीता जयंती एक्सप्रेस 1:19 घंटे, 04452 सवारी गाड़ी 1:14 घंटे की देरी से चली। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।