फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : मोहनलाल बड़ौली

विज्ञापन
फोटो - बजाज पैलेस में नागरिक अभिनंदन समारोह में चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली को सम्मानित करते हुए बीजे
विज्ञापन
गोहाना। हरियाणा राज्य ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज के नवनियुक्त चेयरमैन एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का रविवार को बजाज पैलेस में नागरिक अभिनंदन किया गया। भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

बड़ौली ने कहा कि नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। प्रदेश के विकास, जनकल्याण और सार्वजनिक उपक्रमों को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन की ताकत हैं और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में बड़ौली ने गोहाना के आठों मंडल अध्यक्षों को संत शिरोमणि रविदास की जन्मस्थली से लाई गई मिट्टी के कलश भी भेंट किए। इस दौरान ऋचा पाहवा, इंद्रजीत विरमानी, रजनी विरमानी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें