फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद ने लोकतांत्रित मूल्यों को सशक्त बनाया : डॉ. सुभाष

Wed, 15 Oct 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 06- सोनीपत के मुरथल ​स्थित ताऊ देवीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित संसद प्रतियोगित
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल स्थित ताऊ देवीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय में राजनीतिक विज्ञान विभाग की ओर से संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका विषय भारत देश की सबसे बड़ी पंचायत : संसद रहा।कार्यक्रम का संचालन विभाग के अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-12 के राजनीतिक विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुभाष सिसोदिया ने राष्ट्रवाद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अंग्रेजों के शासनकाल से लेकर आज तक संसद ने अपने लोकतांत्रिक मूल्यों को किस प्रकार सशक्त व स्थायी बनाया।
प्राचार्य डॉ. सीमा ठाकरान ने संसद के मूल तत्व की जानकारी देते हुए उन्हें लोकतांत्रिक प्रणाली की कार्यप्रणाली को समझने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. संदीप कुमार, डॉ. प्रदीप बूरा, डॉ. पूनम ने निभाई।
विज्ञापन

संसदीय सचिव की भूमिका डॉ. नितिन आंतिल ने निभाई। साक्षी को सर्वश्रेष्ठ चरित्र भूमिका व सर्वोत्तम व्यक्तित्व, रितिका को सर्वश्रेष्ठ वाद-विवादकर्ता, किरण को सर्वोत्तम विपक्ष, राधा को सर्वोत्तम प्रोटोकॉल प्रदर्शन, सोनिया को सर्वश्रेष्ठ नारा व शैली भाषण का खिताब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें