फोटो :15: सोनीपत में राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के अंदर लगाया गया पंडाल। संवाद
सोनीपत। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली भले ही सोमवार को स्थगित कर दी गई मगर स्थल पर तैयारियों की रफ्तार अब भी बरकरार है। पंडाल और मंच को फिलहाल नहीं हटाया गया है। अधिकारियों की लगातार मौके पर मौजूदगी यह संकेत दे रही है कि रैली के आयोजन को लेकर अब भी कई विकल्पों पर मंथन चल रहा है।
राई स्थित एजुकेशन सिटी की 35 एकड़ भूमि को कार्यक्रम स्थल के रूप में चिह्नित किया गया था। इसमें से करीब 20 एकड़ में पंडाल लगाया गया है। अब तक मंच निर्माण, बैरिकेडिंग और सजावट का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है।
रैली की नई तारीख को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन सूत्रों के अनुसार यदि निकट भविष्य में रैली की संभावित तारीख तय होती है तो पंडाल को नहीं हटाया जाएगा। वहीं, अगर कार्यक्रम आगे खिसकता है तो पंडाल हटाने पर विचार किया जाएगा।
राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के आसपास की सड़कों पर काम अभी भी चल रहा है। सड़क की मरम्मत और सफाई का काम हो रहा है। रैली स्थगित होने के बावजूद विभागीय अमला किसी ढील के मूड में नहीं दिख दे रहा है।
वहीं, 1 नवंबर को हरियाणा दिवस के अवसर पर बड़े आयोजन की भी चर्चा चल रही है। अगर रैली की नई तारीख इस अवसर से जोड़ी जाती है तो यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण हो जाएगा। स्थानीय प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारी लगातार रैली स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं।
फोटो :15: सोनीपत में राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के अंदर लगाया गया पंडाल। संवाद