फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हाई डेफिनेशन एलईडी और दमदार साउंड से पार्क होंगे हाईटेक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। शहर को और आधुनिक व आकर्षक बनाने की दिशा में नगर परिषद ने एक और बड़ा कदम उठाया है। शहर के दो प्रमुख पार्कों में विदेशी तर्ज पर विशाल हाई डेफिनेशन एलईडी स्क्रीन लगाईं जाएंगी। इन एलईडी को लगाने में करीब 25 लाख की लागत आएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मदनलाल धींगड़ा पार्क और मंगल सेन पार्क में इन एलईडी स्क्रीन को स्थापित किया जाएगा। एलईडी लगाने के लिए ऊंचाई पर मजबूत स्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा ताकि दूर से भी स्क्रीन स्पष्ट दिखाई दे सके।
इस परियोजना के तहत केवल एलईडी ही नहीं बल्कि बेहतर साउंड सिस्टम की भी व्यवस्था की जाएगी। प्रत्येक स्थान पर करीब 10 स्पीकर लगाए जाएंगे जिनके साथ एम्पलीफायर सेट भी होगा जिससे आवाज को साफ और तेज बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा हाई डेफिनेशन कैमरे भी लगाए जाएंगे जिनकी मदद से कार्यक्रमों और गतिविधियों का लाइव प्रसारण किया जा सकेगा। चेयरपर्सन ने बताया कि इन एलईडी स्क्रीन के माध्यम से शहर में होने वाले सांस्कृतिक, सामाजिक व अन्य आयोजनों को लोगों तक सीधे पहुंचाया जा सकेगा।
गोहाना में लगातार सौंदर्यीकरण के कार्य चल रहे हैं। शहर के चौक-चौराहों पर एचडी कैमरे लगाने से लेकर पार्कों में सुविधाओं के विस्तार तक हर स्तर पर सुधार किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब यह नई पहल शहर को और आधुनिक व व्यवस्थित बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन

इस योजना से पार्कों में रौनक बढ़ेगी और लोगों को मनोरंजन के साथ-साथ शहर की गतिविधियों की जानकारी भी आसानी से मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें