फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 82 लाख रुपये से पार्कों का होगा सुंदरीकरण, लगेंगे ओपन जिम

Sat, 27 Jun 2026 04:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के सिटी पार्क में सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ करते विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव
विज्ञापन
सोनीपत। विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने वार्ड 16 रोहतक रोड स्थित सिटी पार्क में नगर निगम की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों का शुभारंभ किया। वार्ड के पार्कों के सुंदरीकरण की लिए 82 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

विधायक निखिल मदान ने बताया कि वार्ड 16 के सिटी पार्क, महाराजा अग्रसेन पार्क, शास्त्री पार्क और इंडस्ट्रियल एरिया के पार्कों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। पार्कों में ओपन जिम और झूले लगाए जाएंगे। वाकिंग ट्रैक की मरम्मत और उसको सुंदर बनाने का काम किया जाएगा। पार्कों में आकर्षक पौधे भी लगाए जाएंगे।
विधायक निखिल मदान ने बताया कि प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट मिशन के तहत पार्कों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है ताकि युवा, बच्चे, बुजुर्ग, पार्क में अपना समय व्यतीत करें और फिट रहे। मेयर ने बताया कि वार्ड 4 स्थित श्रीनगर में 21 लाख रुपये से नागरिक अस्पताल के सामने मुख्य गली का निर्माण होगा।
विज्ञापन

इसमें नई सीवर व पेयजल लाइन डालने के कार्य का भी शुभारंभ किया गया। इस दौरान निगम पार्षद अनुराग जैन, नवीन मंगला, राजेश वर्मा, भले राम जांगड़ा, राजीव गर्ग, सत्यवीर शास्त्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें