फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: संविदा सफाई कर्मियों के धरने पर जिला पार्षद ने दिया समर्थन

Sat, 27 Jun 2026 04:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत नगर निगम कार्यालय में साहू जी महाराज की पुण्यतिथि पर नमन करते जिला पार्षद संजय बड
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में संविदा सफाई कर्मियों की ओर से धरना दिया जा रहा है। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी की मांगों का समर्थन किया और साहू जी महाराज की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित की।
विज्ञापन

जिला पार्षद ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को लगातार शोषण किया जा रहा है। सफाई कर्मचारी दिन-रात मेहनत करके शहर की सफाई करने का कार्य कर रहे हैं। सफाई का टेंडर खत्म होने से पहले ही उनके रोजगार की व्यवस्था करनी चाहिए थी।
लगातार बड़ी महंगाई के कारण वैसे ही आम आदमी का जीना मुश्किल हो रहा है ऐसे में सफाई कर्मचारियों को हटाकर उनका शोषण किया जा रहा। ठेकेदार खुद मुनाफा कमा के कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं और इसमें कर्मचारियों की भविष्य भी के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार को ठेका प्रथा बंद करनी चाहिए और सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाना चाहिए। विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने वादा किया था कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा, लेकिन सरकार ने अब तक कोई कदम नहीं उठाया है। इस अवसर पर युधिष्ठिर, मुकेश टांक, सोनू, रितेश, रविंद्र, जोगिंदर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें