फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जाम से निजात के लिए सब्जी मंडी में बनेगी पार्किंग

Tue, 14 Apr 2026 08:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के खरखौदा शहर ​स्थित सब्जी मंडी, जहां बनाई जाएगी पार्किंग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खरखौदा। शहर के दिल्ली मार्ग पर लगने वाले रोजाना के जाम से राहत दिलाने के लिए नगर पालिका अब ठोस कदम उठाने जा रही है। लंबे समय से सड़क के किनारे खड़े वाहनों के कारण बिगड़ती यातायात व्यवस्था को देखते हुए सब्जी मंडी क्षेत्र को पार्किंग हब के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है।

सब्जी मंडी व दिल्ली मार्ग, सोनीपत मार्ग व सांपला मार्ग के आसपास सुबह से शाम तक भीड़ रहती है लेकिन पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने के चलते लोग अपनी गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी कर देते हैं। इससे न केवल जाम की स्थिति बनती है बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार जरूरी सेवाओं के वाहन भी इस अव्यवस्था का शिकार हो जाते हैं। नगर पालिका की योजना के तहत अब सब्जी मंडी परिसर में व्यवस्थित पार्किंग बनाई जाएगी ताकि वाहन सड़क से हटकर निर्धारित स्थान पर खड़े हो सकें। साथ ही नगर पालिका कार्यालय परिसर को भी वैकल्पिक पार्किंग के रूप में उपयोग में लाया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि इस पहल से दिल्ली मार्ग पर यातायात दबाव कम होगा और आमजन को जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें