फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारितोष दहिया कनाडा में करेंगे इंटर्नशिप, मिलेंगे मासिक 2.40 लाख रुपये

विज्ञापन
डीसीआरयूएसटी के कुलपति के साथ इंटर्नशिप का पत्र दिखाते पारितोष दहिया। साथ में हैं अन्य अधिकारी? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल के छात्र पारितोष दहिया को इंटर्नशिप के दौरान 2.40 लाख रुपये मासिक मिलेंगे। इंटर्नशिप के बाद दहिया को उच्च शिक्षा के लिए कनाडा देश छात्रवृत्ति भी प्रदान करेगा। कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत ने पारितोष को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के लिए विद्यार्थी ब्रांड एंबेसडर होते हैं।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. अनायत ने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय का शैक्षणिक क्षेत्र में कद वहां पर हो रहे शोध कार्यों व समाज में दिए गए योगदान से पता चलता है। विश्वविद्यालय के विद्यार्थी न केवल सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी प्रदीप मलिक ने आईएएस की परीक्षा में टॉप कर विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया था, वहीं दूसरी तरफ विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अवनीश छिक्कारा का प्रतिष्ठित कंपनी अमेजन में जर्मनी में चयन हुआ था। अवनीश को 67 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज मिला था। उन्होंने कहा इसी कड़ी में विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र पारितोष दहिया का नाम भी जुड़ गया है।
कनाडा की प्रतिष्ठित सार्वजनिक वित्त पोषित (पब्लिक फंडेड) संस्था माई टैक्स ने भाषण विभाजन विश्लेषण (स्पीच सेग्मेंटेशन एंड एनालिसिस) परियोजना पर विश्वभर से आवेदन आमंत्रित किए थे। कठिन चयन प्रक्रिया के बाद डीसीआरयूएसटी के विद्यार्थी पारितोष दहिया का परियोजना में चयन हो गया है। दहिया को 12 सप्ताह के दौरान कनाडा में जाकर इंटर्नशिप करनी होगी। इस दौरान पारितोष को 2.40 लाख रुपये प्रतिमाह प्रशिक्षण के दौरान मिलेंगे। सफल इंटर्नशिप के बाद पारितोष को कनाडा सरकार उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें