फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics: हरियाणा के अभिषेक व सुमित ने दिखाया कमाल, परिजन बोले- देश को सेमीफाइनल में ले गए ‘म्हारे लाल’

Mon, 05 Aug 2024 12:40 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर परिजनों में खुशी की लहर है। बता दें कि मयूर विहार निवासी अभिषेक नैन ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए विरोधियों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। वहीं, मां का कहना है कि भारतीय टीम के प्रदर्शन से इस बार स्वर्ण पदक की आस है।
विज्ञापन
अभिषेक की मां सूरत देवी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के अद्भुत जीत से परिजन गदगद हैं। भारतीय टीम ग्रेट ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है। जिले के स्टार खिलाड़ियों ने मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। अभिषेक नैन ने मुकाबले में करीब चार बार विरोधी टीम के डिफेंस को भेदकर गोल दागने का प्रयास किया। सुमित कुमार ने डिफेंस के साथ अटैक व मिडफील्ड में बेहतर प्रदर्शन कर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने में मदद की।

विज्ञापन


मयूर विहार निवासी अभिषेक नैन ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए विरोधियों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। अभिषेक ने पहले पांच मिनट में ही ग्रेट ब्रिटेन के डिफेंस को भेद कर गोल करने की कोशिश की, लेकिन कीपर के पैड से लगकर बॉल बाहर चली गई। दूसरे राउंड में अभिषेक नैन ने गोल करने की लगातार कई कोशिश की। लेकिन भाग्य का साथ नहीं मिला।

विज्ञापन


मुकाबले के 22वें मिनट में अभिषेक ने ब्रिटिश खिलाड़ियों को छकाते हुए डी में प्रवेश कर गोल का प्रयास किया, जो विरोधी कीपर के पैरों के बीच फंस गई। जिससे भारत को पेनल्टी कार्नर मिला व उसे भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने गोल में बदल दिया। वहीं मुकाबले में गांव कुराड़ के स्टार खिलाड़ी सुमित कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ सभी को प्रभावित किया है। मुकाबले के 12वें मिनट में टीम के अहम डिफेंडर अमित रोहिदास को रेड कार्ड मिलने के बाद सुमित ने डिफेंस की जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से निभाया। साथ ही मिडफील्ड व अटैक में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। सुमित कुमार ने मुकाबले में छह बार विरोधी खिलाड़ियों को गोल करने से रोका। सुमित ने तीसरे राउंड के अंतिम मिनट में ग्रेट ब्रिटेन की डी में घुसकर अटैक किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके।

पिता बोले- एक ही तमन्ना टीम गोल्ड लेकर लौटे

मयूर विहार निवासी अभिषेक के पिता सत्यनारायण नैन ने कहा कि भारतीय टीम ओलंपिक में शानदार खेल दिखा रही है। क्वार्टर फाइनल की बाधा को दूर कर टीम सेमीफाइनल में गई है। उन्होंने कहा कि क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम दस खिलाड़ी के साथ खेती है। पहले 12 मिनट में ही रेड कार्ड मिलने पर एक खिलाड़ी के बाहर होने के बाद भी देश को जीत मिली है। अब एक ही तमन्ना टीम स्वर्ण पदक लेकर ही लौटे। उन्होंने कहा कि उनका बेटा अभिषेक पहली बार ओलंपिक में गया है। वह लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। जिससे सभी को गर्व की अनुभूति होती है।
 

बेटे के प्रदर्शन से काफी खुश हूं- मां

वहीं, अभिषेक की मां सूरत देवी ने बताया कि भारतीय टीम के साथ बेटे के प्रदर्शन से काफी खुश हूं। अभिषेक जी जान लगाकर खेल रहा है। भारतीय टीम की जितनी तारीफ करें उतनी कम है। करीब 48 मिनट तक 10 खिलाड़ियों के साथ खेल कर भी टीम ने जीत हासिल की है। भारतीय टीम के प्रदर्शन से इस बार स्वर्ण पदक की आस है। पूरी टीम प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

सुमित का भाई जयसिंह बोला- रोमांचक मुकाबला

उधर गांव कुराड़ निवासी सुमित के भाई जयसिंह ने बताया कि रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम को मिली जीत से सभी को खुशी है। उन्होंने बताया कि मुकाबले के दौरान एक सेकंड भी टीवी से नजर नहीं हट रही थी। भारतीय टीम ने अद्भुत प्रदर्शन किया है। हमें पूरी उम्मीद है कि भारतीय टीम ओलंपिक में देश को स्वर्ण पदक जरूर दिलाएगी। सुमित के मुकाबले में जीत के बाद टीशर्ट उतारकर लहराने पर जय सिंह ने कहा कि जीत सभी के लिए बड़ी होती है। जज्बे के साथ मिली जीत के लिए भाई ने टीशर्ट उतारकर अपनी खुशी जाहिर की है। मेरे भाई अमित पहले हॉकी खेलते थे। जिन्हें देखकर छोटे भाई ने हॉकी थामी थी। उनके प्रशिक्षक नरेश ने उन्हें आगे बढ़ाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें