गोहाना। मुंडलाना गांव में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में शनिवार को खंड स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शास्त्रीय नृत्य में परिधि व एकल लोक नृत्य में पहचान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। थिएटर में अरमान, संगीत में रिया व मधु विजेता रहे।
विज्ञापन
हरियाणवी लोक समृह नृत्य में राजकीय स्कूल छतेहरा से निधि, वंशिका, परी, सिमरन, सोनाक्षी व मिष्टी विजेता रहीं। प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों को खंड शिक्षा अधिकारी बलजीत गहलावत ने सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि खंड स्तर पर विजेता रहे विद्यार्थियों को जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।