फोटो 14: सोनीपत के गांव कुराड़ के पास हरियाणा राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में विजेता ख
गन्नौर। सोनीपत वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से गांव कुराड़ के पास चार दिवसीय हरियाणा राज्यस्तरीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। पहले दिन प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रवण कौशिक व भूर्री के सरपंच मिंटू ने किया।
प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष के अलग-अलग वर्गों में करीब 400 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। सोनीपत वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक नैन कामी ने बताया कि चार दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न भार वर्गों में महिला वर्ग के मुकाबले संपन्न हुए।
44 किलो भार वर्ग में परी ने स्वर्ण पदक, हिमांशी ने रजत पदक व राधिका ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जूनियर 48 किलो भार वर्ग में निधि ने स्वर्ण, रिधि ने रजत व सोना ने कांस्य पदक जीता। सीनियर 48 किलो भार वर्ग में निधि ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि रिधि को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
वहीं, यूथ महिला 48 किलो भार वर्ग में निधि ने स्वर्ण, रिधि ने रजत व मुनेश ने कांस्य पदक अपने नाम किया। चयनित खिलाड़ी आगामी नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इस अवसर पर हरियाणा वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक अहलावत, महासचिव अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष जोगेंद्र गिल, सोनीपत वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सोनीत मोर, कोषाध्यक्ष अनिल लठवाल, कपिल कुमार, संदीप मोर भी मौजूद रहे।