फोटो :16: दिल्ली के बवाना में आयोजकों व साथी खिलाड़ियों के साथ पदक दिखाते नरेंद्र कुमार। स्रोत स
सोनीपत। सेक्टर-15 निवासी नरेंद्र कुमार ने मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप दिल्ली में एक स्वर्ण सहित तीन पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन की तरफ से दिल्ली के बवाना में आयोजित की गई।
नरेंद्र ने प्रतियोगिता की हैमर थ्रो स्पर्धा में 49 मीटर हैमर फेंक कर स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा उन्होंने शॉटपुट में 8.60 मीटर के साथ रजत पदक और डिस्कस थ्रो में 21.5 मीटर के साथ कांस्य पदक जीतकर अपनी निरंतरता और अनुभव का बेहतरीन परिचय दिया।
प्रतियोगिता में नरेंद्र ने अपने दमखम और तकनीकी कौशल से अलग पहचान बनाई। उनकी इस सफलता को नियमित अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। नरेंद्र की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।