फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अक्षय तृतीया पर डेरा बाबा लक्ष्मण पुरी में मनाया परशुराम जन्मोत्सव

Mon, 20 Apr 2026 08:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना में अक्षय तृतीया पर डेरा बाबा लक्ष्मण पुरी में परशुराम जन्मोत्सव मनाते हुए डेरा संचालक म
विज्ञापन
गोहाना। गोहाना स्थित डेरा बाबा लक्ष्मण पुरी महाराज के प्रांगण में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान परशुराम का स्मरण किया।
विज्ञापन

गद्दीनशीन महंत बाबा कमल पुरी के सान्निध्य में डेरे पर भगवान परशुराम का पूजन किया गया। साथ ही 21 ब्राह्मणों का पूजन व सम्मान कर ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया। महंत बाबा कमल पुरी ने बताया कि भगवान समय-समय पर अलग-अलग रूप में अवतार लेते हैं और उनके अवतारों की गिनती संभव नहीं है।
भगवान परशुराम को विष्णु का छठा अवतार माना जाता है और उन्हें चिरंजीवी के रूप में पूजा जाता है। इस मौके पर बाबा गौरव पुरी, नारायण पुरी, पुरुषोत्तम पुरी, दिव्यानंद पुरी, राजू बावा, गोलू कपूर, नितीन, दीपक बावा सहित कई सेवक व भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें