फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: शीतल संग विवाह बंधन में बंधे पैरालंपियन गोल्ड मेडलिस्ट सुमित आंतिल

Mon, 07 Mar 2022 02:18 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

हरियाणा के सोनीपत में मुरथल रोड स्थित यूनिक गार्डन में शादी का रिसेप्शन कार्यक्रम हुआ। उन्होंने दिल्ली की लाडपुर निवासी शीतल से सात फेरे लिए। 
विज्ञापन
विवाह उपरांत यूनिक गार्डन में आयोजित रिसेप्शन में मंच पर पत्नी शीतल संग खड़े सुमित आंतिल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो पैरालंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले हरियाणा के सोनीपत जिले के खेवड़ा गांव निवासी सुमित आंतिल विवाह बंधन में बंध गए हैं। दिल्ली की लाडपुर निवासी शीतल से सात फेरे लेने के साथ ही सुमित ने जीवन की नई पारी की शुरुआत की है।

विज्ञापन


शुक्रवार को सात फेरे लेने के बाद सुमित आंतिल ने रविवार को मुरथल रोड स्थित यूनिक गार्डन में रिसेप्शन दिया, जिसमें सांसद रमेश कौशिक, राई विधायक मोहनलाल बड़ौली, रोहतक रेंज की आईजी ममता सिंह, सुमित आंतिल के कोच नवल, कोच वीरेंद्र धनखड़, सुधीर कोच खेवड़ा, एथलीट अमित, सारथी जन सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतपाल अहलावत, समाजसेवी जसपाल आंतिल खेवड़ा ने यूनिक गार्डन पहुंच वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

इस मौके पर सुमित आंतिल की माता निर्मला देवी के साथ परिजन आजाद आंतिल, धर्मपाल आंतिल, तेजभान आंतिल, जगदीश आंतिल, सतबीर आंतिल, बिजेंद्र आंतिल, रोहताश आंतिल के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें