फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पन्ना प्रमुख सम्मेलन आज, मुख्यमंत्री होेंगे मुख्य वक्ता

Sun, 23 Jul 2023 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 40: सोनीपत नई अनाज मंडी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंची डीसीपी अंशु सिंगला, साथ
विज्ञापन
सोनीपत। नई अनाज मंडी में सोनीपत जिला के पन्ना प्रमुख सम्मेलन को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सम्मेलन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य वक्ता होंगे।
विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर डीसीपी अंशु सिंगला ने अन्य अधिकारियों संग रूट प्लान की जानकारी लेने के साथ ही सभास्थल का जायजा लिया। उनके साथ मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन भी आयोजन स्थल का दौरा किया। इसके साथ ही ड्रोन उड़ाने को लेकर धारा 144 लगा दी गई है।

राजीव जैन ने बताया कि हेलिपैड की व्यवस्था नई अनाज मंडी में की गई है। कार्यकर्ताओं के लिए मंडी के रोहतक रोड स्थित गेट से एंट्री रहेगी। मंडी के मुख्य गेट से केवल मुख्य मंच पर रहने वाले नेता व जिलास्तर के कार्यकर्ता जा सकेंगे। पंडाल को केसरिया व हरे रंग के गुब्बारे से सजाया गया है। कार्यकर्ता गले में अपना परिचय पत्र पहनकर पहुंचेंगे। पंडाल के बाहर उनका तिलक व पटके से स्वागत किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारी के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख भाजपा की चुनाव रणनीति का एक मजबूत हिस्सा हैं। डीसीपी अंशु सिंगला के नेतृत्व में पुलिस ने कड़ी सुरक्षा की है। डीसीपी के साथ ही एसीपी, निरीक्षक, उप निरीक्षक समेत करीब 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सुरक्षा प्रबंधों के जायजा लेने के दौरान एसीपी एसपी जीत सिंह, मार्केट कमेटी के सचिव जितेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


सुरक्षा को लेकर लगाई धारा 144

सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन स्थल के आसपास रेड जोन घोषित किया है। क्षेत्र में किसी भी तरह का उड़ने वाला खिलौना, पतंग, गुब्बारे व ड्रोन पर प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही जिले में धारा-144 लगा दी गई है। वीवीआईपी गतिविधि वाली सड़कों के किनारे से अतिक्रमण हटवा दिया गया है।

फोटो 40: सोनीपत नई अनाज मंडी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंची डीसीपी अंशु सिंगला, साथ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें