फोटो 37- गोहाना बाईपास के टी-प्वाइंट पर हुए सड़क हादसे के बाद निरीक्षण करती पुलिस व जमा भीड़। स
गोहाना। गोहाना शहर में बहन की कोथली देकर बाइक पर लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा रोहतक-पानीपत हाईवे पर गोहाना बाईपास के टी-प्वाइंट पर हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है।
गांव गुर्जर खेड़ी निवासी अक्षित (24) बाइक पर सवार होकर बहन की कोथली देने के लिए गोहाना आया हुआ था। वह जब लौट रहा था तो रोहतक-पानीपत हाईवे पर गोहाना बाईपास के टी-प्वाइंट के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। शहर थाना गोहाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी नीरज कुमार का कहना है कि परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फोटो 37- गोहाना बाईपास के टी-प्वाइंट पर हुए सड़क हादसे के बाद निरीक्षण करती पुलिस व जमा भीड़। स