फोटो 41: सोनीपत के गन्नौर में पंचायत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक लेते विधायक देवे
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने सोमवार को पंचायत विभाग गन्नौर-मुरथल के अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली। इस दौरान एसडीएम निर्मल नागर, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पूनम चंदा व अंकुर कुमार मौजूद रहे।
विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि गन्नौर क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने के लिए सभी अधिकारी कर्मचारियों के सहयोग की जरूरत है। ऐसे में बिना भेदभाव के कर्मचारी अपनी ड्यूटी करें। क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण करें। सरकार की ओर से विकास कार्यों को करने में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं है। विधायक ने कहा कि उनका लक्ष्य पांच साल के बाद गन्नौर को विकास के मामले में सबसे आगे ले जाने का है और वह इस लक्ष्य को हर हालत में पूरा करेंगे। यह तभी संभव है जब अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को समझेंगे।
इसके बाद विधायक देवेंद्र कादियान ने लड़सौली स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने जनसमस्याएं सुनी और समय पर उनकी समस्या का समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा जीटी रोड किनारे बने विश्राम गृह में सुंदरीकरण करने की जरूरत है। जल्द ही इसको लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी।