फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वसम्मति से चुनी पंचायत को मिलेंगे 11 लाख

Thu, 10 Sep 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि जो ग्राम पंचायत सर्वसम्मति से चुनी जाएगी, उसे 11 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


इसी प्रकार सरपंच, पंच और पंचायत सदस्य समितियों और जिला परिषदों के सदस्यों के सर्वसम्मति से चुने जाने पर भी संबंधित पंचायत, पंचायत समितियों और जिला परिषदों को अनुदान राशि दी जाएगी। हालांकि सरकार की ओर से मिलने वाली यह अनुदान राशि गांवों के विकास पर खर्च होगी।

सोनीपत नगर निगम में 31 ग्राम पंचायतें शामिल करने के चलते राई ब्लॉक के गांव बढ़मलिक, अकबरपुर बारोटा और नसीरपुर बांगर तथा सोनीपत ब्लॉक के जाहरी गांव का कुछ हिस्सा पंचायत विभाग के पास बच गया। जिसकी विभाग की ओर से जनसंख्या के आधार पर वार्डबंदी की जा रही है।
विज्ञापन


इन चारों ग्राम पंचायतों का चुनाव बाद में कराया जाएगा। पहले चरण में 4 अक्तूबर को सोनीपत, खरखौदा और मुंडलाना ब्लॉक में चुनाव कराया जाएगा।

दूसरे चरण में 11 अक्तूबर को गोहाना और कथूरा और तीसरे चरण में 18 अक्तूबर को गन्नौर, मुरथल और राई ब्लॉक में चुनाव होगा। हालांकि जिला परिषद सोनीपत के सभी वार्डों और सोनीपत, राई व मुरथल ब्लॉक समिति का चुनाव बाद में कराया जाएगा। जिसकी पहले दोबारा से वार्डबंदी होनी है। जिसका अभी तक मुख्यालय से कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।

यह होगी प्रोत्साहन राशि
जो ग्राम पंचायत सर्वसम्मति से चुनी जाएगी, उसे 11 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जिन ग्राम पंचायतों में केवल सरपंच का चुनाव सर्वसम्मति से होगा उन्हें पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। जिन ग्राम पंचायतों में केवल पंच का चुनाव सर्वसम्मति से होगा उन्हें 50 हजार रुपये प्रति पंच दिया जाएगा।

तीनों चुनावों के लिए राशि ग्राम पंचायतों को दी जाएगी। सदस्य जिला परिषद का चुनाव सर्वसम्मति से होने पर पांच लाख रुपये प्रति सदस्य राशि दी जाएगी और यह राशि जिला परिषद को दी जाएगी। पंचायत समिति सदस्य सर्वसम्मति से होने पर दो लाख रुपये की राशि पंचायत समिति को दी जाएगी और यह राशि पंचायत समिति को दी जाएगी।

वर्ष 2010 में ये चुने गए थे सर्वसम्मति से
जिले में जुलाई 2010 में हुए पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव से पहले कुछ का चयन सर्वसम्मति से कर लिया गया था। जिले में चुनाव से पूर्व 3 ग्राम पंचायतों, 5 सरपंचों का चयन सर्वसम्मति से हुआ था। इतना ही नहीं जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में 1387 पंचों का चयन आम सहमति से हुआ था। इसके अलावा जिले में पंचायत समिति के 2 सदस्यों को सर्वसम्मति से चुना गया था। जिनको सरकार की ओर से सर्वसम्मति से चुने जाने पर गांव के विकास के लिए प्रोत्साहन राशि भी दी गई थी।

सर्वसम्मति से पंचायत के चुने जाने पर मिलने वाली अनुदान राशि गांव के विकास पर खर्च की जाएगी। अपील की जाती है कि पंचायती राज संस्थाओं में अधिक से अधिक सर्वसम्मति से चुनाव कराएं।
विज्ञापन

-राजीव रतन, जिला निर्वाचन अधिकारी, सोनीपत

पंचायत चुनाव का डंका बज चुका है। जिले की कुल 304 पंचायतों में से अब 300 में चुनाव तीन चरणों में चुनाव होगा। नगर निगम में 31 ग्राम पंचायत शामिल होने के बाद अब मुरथल, राई और सोनीपत ब्लॉक की 4 ग्राम पंचायतों के शेष बचे हिस्से के लिए वार्डबंदी की जा रही है। उसके बाद तीन ब्लॉक के पंचायत समिति के लिए वार्डबंदी और सोनीपत जिले की जिला परिषद के लिए वार्डबंदी होनी है। जिसका अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। -दिलीप सिंह खत्री, डीडीपीओ, सोनीपत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें