फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण केंद्र के साथ बनेगा सिटी फारेस्ट और मिनी पार्क

Thu, 10 Sep 2015 12:38 AM IST
प्रदीप कौशिक/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के साथ-साथ जिले के सभी कस्बों में कूड़े की समस्या का स्थायी समाधान हेतु मुरथल में लगने वाले सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के चारों ओर सिटी फोरेस्ट बनाने की प्रशासन ने योजना तैयार की है।
विज्ञापन


साथ ही यहां पर लोगों के घूमने के लिए पार्क भी बनाया जाएगा। इसके निर्माण का प्रस्ताव नगर निगम की ओर से तैयार किया जाएगा। यहां पर मिनी पार्क के बनने से आसपास के करीब आधा दर्जन गांवों को फायदा होगा। दरअसल, वर्ष 2000 में यह योजना पहली बार सामने आई थी और इसे पूरा करने के लिए दो साल का समय तय किया गया था।

हालांकि इसके इसके लिए जमीन तलाशने में ही 14 साल बीत गए। पिछले वर्ष नगर परिषद ने जमीनी कार्रवाई को पूरा कर शहर के निकट मुरथल में करीब 20 एकड़ में प्लांट स्थापित करने की योजना तैयार हुई। फिलहाल यहां चारदीवारी का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन


यहां भी आई थी अड़चनें
बता दें कि इससे पहले सांदल कलां गांव को चुना गया, लेकिन यहां संत गोपालदास एवं अन्य ग्रामीणों ने गोचरान भूमि का हवाला दिया। इसके बाद मामला कोर्ट में चला गया। सांदल कलां में यह प्लांट 14 एकड़ में बनाने की योजना थी, लेकिन मामला सिरे नहीं चढ़ पाया।

अक्टूबर में पूरा होगा प्लांट की चारदीवारी का निर्माण कार्य
वर्तमान में मुरथल में बनने वाले सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए चारदीवारी और मुख्य सड़क से प्लांट में जाने के लिए मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। अप्रैल में यह काम शुरू हुआ था। करीब 1 करोड़ रुपये की लागत से प्लांट के लिए यह काम कराया जा रहा है। अक्टूबर में इसके पूरा होने की उम्मीद है।  

यहां से आएगा कूड़ा, यहां होगा तैयार
सोनीपत में आबादी साढ़े तीन लाख से ऊपर हो चुकी है। भविष्य में नगर परिषद क्षेत्र के विस्तार होने तथा राई और कुंडली जैसे औद्योगिक जोन के शामिल होने की स्थिति में इतनी जमीन कूड़ा निस्तारण के लिए कम पड़ जाएगी। मानक के अनुसार, एक व्यक्ति से प्रतिदिन 450 ग्राम कूड़ा एकत्र होता है। इसके अतिरिक्त भी कई संस्थानों व सार्वजनिक स्थलों से भारी मात्रा में कूड़ों का निष्पादन होता है।

एक अनुमान से मौजूदा समय में सोनीपत शहर में ही लगभग 60 टन कूड़ा प्रतिदिन निकलता है। सोनीपत शहर के अलावा गोहाना, गन्नौर, खरखौदा व अन्य गांवों को मिलाकर प्रतिदिन 150 टन से ज्यादा कूड़ा एकत्र होता है। यहां से कूड़ा मैनेजमेंट प्लांट में लाया जाएगा। इस प्लांट के माध्यम से बिजली और कंपोस्ट सहित कई पदार्थ तैयार करने की योजना है।

प्लांट से निकलने वाली बदबू को दूर करने के लिए लगेगा फोरेस्ट
प्लांट में एकत्र होने वाले कूड़े से निकलने वाली बदबू को दूर करने के लिए निगम की ओर से सिटी फारेस्ट का निर्माण करने की योजना तैयार की है। जिसके निर्माण में विभिन्न तरह का पौधारोपण किया जाना है। प्लांट के चारों ओर करीब पांच एकड़ जमीन में यह पौधारोपण किया जाएगा।

खेलने और सैर करने के लिए होगा मिनी पार्क
मुरथल में स्थापित होने वाले प्लांट के बाहर एक मिनी पार्क का निर्माण भी किया जाएगा। इसका प्रयोग मलिकपुर, ताजपुर, जैनपुर, टिकौला, बख्तावरपुर, मुरथल सहित अन्य गांवों के लोग उठा सकेंगे।  

करीब 20 एकड़ में स्थापित होने वाले प्लांट के लिए निगम की ओर से चारदीवारी और प्लांट में आने के लिए रास्ते का निर्माण किया जा रहा है। एक करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण किया जा रहा है। अप्रैल महीने में शुरू हुआ यह काम अक्टूबर में पूरा होगा।  
-विवेक गिल, एमई, नगर निगम

निगम की ओर से मुरथल में स्थापित होने वाले प्लांट के चारों ओर करीब पांच एकड़ में सिटी फोरेस्ट और मिनी पार्क का निर्माण करने की योजना है। प्लांट से निकलने वाली बदबू को खत्म करने के लिए विभिन्न तरह के पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। जिनके निर्माण के लिए निगम की ओर से जल्द ही प्रपोजल तैयार किया जाएगा। प्लांट स्थापित करने की योजना सरकार की है।
विज्ञापन

-राजीव रतन, आयुक्त, नगर निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें