फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आदित्य हत्याकांड में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट पंचायत, एसीपी से आज मिलेंगे ग्रामीण

Mon, 22 Dec 2025 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 17: सोनीपत के गांव पांची जाटान में लव वंशीय खत्री खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र खत्री
विज्ञापन
गन्नौर। आदित्य हत्याकांड को लेकर रविवार को गांव पांची जाटान में एक बार फिर पंचायत हुई। इसमें आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचे। पंचायत में तीन दिन पहले सांदल कला में हुई बैठक के बाद पुलिस को दिए गए समय की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

पंचायत में मृतक आदित्य के पिता सोमपाल ने पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि मामले में एक आरोपी विश्वामित्र को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है लेकिन उन्हें आशंका है कि हत्या में उसके अलावा भी अन्य लोग शामिल हैं, जिनकी भूमिका की निष्पक्ष जांच अभी तक नहीं हुई।
सोमपाल का कहना था कि पुलिस की ओर से अन्य आरोपियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। पंचायत में मौजूद लोगों ने भी पुलिस जांच और पारदर्शिता पर सवाल उठाए। खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र खत्री ने कहा कि यदि समय रहते निष्पक्ष और गहन जांच नहीं की गई तो लोगों का भरोसा कानून व्यवस्था से उठ सकता है।
विज्ञापन

पंचायत ने निर्णय लिया कि सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) से मुलाकात करेगा और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग रखेगा। पंचायत ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी पर दबाव बनाना नहीं, बल्कि सच्चाई सामने लाना और आरोपियों को सजा दिलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें