फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विधायक ने दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

Mon, 22 Dec 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 16: सोनीपत के गन्नौर में लगाए गए दरबार में महिलाआं की समस्याएं सुनते विधायक देवेंद्र कादिय
विज्ञापन
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने रविवार को अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाया। इस दौरान लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। विधायक देवेंद्र कादियान ने समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। दरबार में वार्ड नंबर 14 व उल्देपुर के लोगों ने कच्ची गलियों के कारण हो रही परेशानी से अवगत कराया। बिलंदपुर के ग्रामीणों ने बताया कि डाॅ. भीमराव आंबेडकर भवन के लिए 1900 गज जमीन आरक्षित है, लेकिन बजट के अभाव में काम रुका है। विधायक ने इसके लिए सरकारी ग्रांट दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान विधायक ने लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें