फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उप चुनाव : 53 वार्डाें में से 21 पंच सर्वसम्मति से चुने गए

Sat, 09 May 2026 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मध्यवर्ती पंचायत उप चुनाव का एलान होने के बाद गांवों में सुगबुगाहट शुरू हो गई थी। 48 ग्राम पंचायतों के 53 वार्डों में पंच पद के लिए चुनाव होने थे। इस दौरान 21 वार्डों एक-एक प्रत्याशियों ने नामांकन किया और 21 पंच सर्वसम्मति से चुन लिए गए।
विज्ञापन

0
किन गांव के वार्डों में पंच बने, कौन से वार्ड खाली रहे
खरखौदा खंड : गांव फरमाणा महलान के वार्ड नंबर 8, रोहणा के वार्ड नंबर 5, तुर्कपुर के वार्ड नंबर 8, सोहटी के वार्ड नंबर 9 और मौजमनगर के वार्ड नंबर 3 में पंच सर्वसम्मति से बन गए हैं। रोहट के वार्ड नंबर 9, खांडा के वार्ड नंबर 9 में कोई नामांकन नहीं हो सका।
0
मुरथल खंड : गांव भिगान के वार्ड नंबर 13, पीपली खेड़ा के वार्ड नंबर 8 और असदपुर के वार्ड नंबर 1 में पंच पद सर्वसम्मति से भरा गया। वहीं, किशोरा के वार्ड नंबर 2 में पंच पद खाली रह गया।
विज्ञापन

0
राई खंड : गांव जांटी खुर्द के वार्ड नंबर 2, टोकी के वार्ड नंबर 6 और भौआपुर के वार्ड नंबर 4 में पंच पद के लिए कोई नामांकन नहीं आ सका।
0
सोनीपत खंड : भटाना जाफराबाद के वार्ड नंबर 1, और जुआं-1 के वार्ड नंबर 5 में पंच सर्वसम्मति से बना। वहीं, गांव महीपुर के वार्ड नंबर 3,सांदल कलां निवादा के वार्ड नंबर 4 में कोई नामांकन नहीं हो सका।
0
मुण्डलाना खंड : बिचपड़ी के वार्ड नंबर 1 व 7, बुटाना कुंडू के वार्ड नंबर 9, खंदराई के वार्ड नंबर 3 में पंच सर्वसम्मति से बने हैं। वहीं गांव गंगाना के वार्ड नंबर 13, महमूदपुर चहल के वार्ड नंबर 4, बुसाना के वार्ड नंबर 1 व 13, गांव बरोदा मोर के वार्ड नंबर 6, गंगेसर के वार्ड नंबर 3 और गंगाना आडया पाना के वार्ड नंबर 8 के पंच पद खाली है।
0
गोहाना खंड : गांव बड़ौता के वार्ड नंबर 3, बिधल के वार्ड नंबर 4 में पंच पद सर्वसम्मति से भरा गया। वहीं जौली के वार्ड नंबर 17, रभड़ा के वार्ड नंबर 3, माहरा के वार्ड नंबर 1 व 8, बिधल के वार्ड नंबर 6, जसराणा के वार्ड नंबर 01 पंच पद के लिए नामांकन नहीं हुआ।
0

गन्नौर खंड : गांव खेड़ी गुज्जर के वार्ड नंबर 10, बांय के वार्ड नंबर 5 और गढ़ी झंझारा के वार्ड नंबर 1 में पंच सर्वसम्मति से बने। वहीं, गढ़ी गुलामा के वार्ड नंबर 7, बांय के वार्ड नंबर 7, भाखरपुर के वार्ड नंबर 5, घसौली के वार्ड नंबर 12, पुरखास राठी के वार्ड नंबर 2, और सिटावली के वार्ड नंबर 8 में पंच पद खाली है।
0
कथूरा खंड : गांव छिछड़ाना के वार्ड नंबर 6, धनाना के वार्ड नंबर 4 में पंच सर्वसम्मति से बनाया है। वहीं गांव भावड़ के वार्ड नंबर 5 व 8, कैहल्पा के वार्ड नंबर 2, भावड़ कालीरमन के वार्ड नंबर 3 और छपरा के वार्ड नंबर 7 में पंच के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें