फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बाबा कलीनाथ ऑक्सीजन बाग में रोपे पंचवटी के पौधे

Sat, 16 May 2026 07:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के रेवली स्थित बाबा कलीनाथ ऑक्सीजन बाग में पौधरोपण करते लोग। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गांव रेवली स्थित बाबा कलीनाथ ऑक्सीजन बाग में शनि अमावस्या पर पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने अपने निजी सचिव प्रवीन कुमार को भेजकर पंचवटी के पौधे लगवाएं।
उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वह जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ और अन्य विशेष अवसरों पर पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण में योगदान दें। इस दौरान पीपल, बरगद, बेल, आंवला और अशोक सहित पंचवटी से जुड़े पौधे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौधरोपण के दौरान लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया। सभी ने मिलकर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने का संदेश दिया। इस दौरान सतपाल दहिया, कप्तान दहिया, अश्वनी पहलवान, अमित पहलवान, विनोद कोच, सुरेश, रोहताश, नरेश भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें