फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पलवल में होगी 44वीं सीनियर राष्ट्रीय नेटबॉल चैंपियनशिप

Thu, 23 Jul 2026 08:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन की महासचिव बबीता दहिया ने खेल कैलेंडर सत्र 2026-27 के तहत आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि 44वीं सीनियर राष्ट्रीय नेटबॉल चैंपियनशिप (पुरुष) का आयोजन 7 से 9 अगस्त तक पलवल स्थित सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में होगा।

बबीता दहिया ने बताया कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हरियाणा की मजबूत पुरुष टीम तैयार करने के उद्देश्य से 24 और 25 जुलाई को विशेष ट्रायल एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शाम 4 बजे सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम, पलवल में रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल वही खिलाड़ी ट्रायल में भाग ले सकेंगे जिनका नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया में सत्र 2026-27 के लिए पंजीकरण पूरा होगा। बबीता दहिया ने खिलाड़ियों से समय पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें