फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पलवल का चोर गिरफ्तार, चार बाइक और आठ मोबाइल फोन बरामद

Sun, 18 Jan 2026 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राजकीय रेलवे पुलिस ने गोहाना रोड ओवरब्रिज के नीचे रेलवे स्टेशन क्षेत्र से पलवल की इस्लामाबाद कॉलोनी निवासी चोर मुकेश कुमार उर्फ फुली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक व आठ मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि जीआरपी की टीम गोहाना रोड ओवरब्रिज के नीचे रेलवे स्टेशन क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। उससे चोरी की चार बाइक, आठ मोबाइल, दो ट्रॉली बैग और एक पिट्ठू बैग बरामद किया है। आरोपी से को रविवार को अदालत में पेश किया, जहां रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें