नैनीताल घूमकर लौट सोनीपत जिले के पीएमश्री स्कूलों के शिक्षक। स्रोत: शिक्षा विभाग
सोनीपत। जिले के पीएमश्री स्कूलों के शिक्षक नैनीताल भ्रमण से लौट आए हैं। छुट्टियां खत्म होने के बाद ये चार दिन के अपने टूर के हवाले से विद्यार्थियों को ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में जानकारी देंगे।
विभाग के अनुसार शिक्षकों को शैक्षणिक भ्रमण करवाने का उद्देश्य विद्यार्थियों को दार्शनिक स्थलों से अवगत कराकर उनके ज्ञान में वृद्धि करना है। अवकाश के दौरान विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने राज्य के पीएमश्री राजकीय विद्यालयों के 222 शिक्षकों को नैनीताल का भ्रमण कराया है।
इनमें सोनीपत जिले के 11 पीएमश्री राजकीय विद्यालयों से दो-दो शिक्षकों का चयन हुआ था। जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में दल 12 जनवरी को करनाल से नैनीताल के लिए रवाना हुआ था।
जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने बताया कि राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की ऐतिहासिक धरोहरों के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने के उद्देश्य से सभी पीएमश्री विद्यालयों के चयनित शिक्षकों को नैनीताल का भ्रमण करवाया गया।