फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: यज्ञ में आहुति डालकर शहीदों को किया नमन

Mon, 23 Mar 2026 07:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के खरखौदा में सैनी गढ़ी मोहल्ला में शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित ब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस पर सैनी गढ़ी मोहल्ला स्थित चौपाल में राष्ट्र भ्रातृ यज्ञ समारोह का आयोजन किया गया। यज्ञ के ब्रह्म जगदीश शास्त्री रहे जबकि कार्यक्रम का संयोजन ऋषिपाल भदाना ने किया।
यज्ञ में महिलाओं और बच्चों ने आहुति डालकर व पुष्प अर्पित कर महान क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कविता पाठ व भजन प्रस्तुत किए। 47 बच्चों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषिपाल भदाना ने कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव जैसे महान क्रांतिकारी हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से भारतीय संस्कृति को संजोने का संदेश दिया। इस अवसर पर भंडारा भी लगाया गया। वहीं, सावित्री बाई फुले समिति ने ऋषिपाल को राष्ट्रीय कवि गौरव सम्मान से नवाजा। कार्यक्रम का संचालन अंजलि ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें