फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: धान सीजन सितंबर से शुरू, मंडी का प्लेटफॉर्म दिसंबर में होगा तैयार

विज्ञापन
फोटो - नई अनाज मंडी में निर्माणाधीन प्लेटफॉर्म। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। शहर की नई अनाज मंडी में धान सीजन से पहले तैयारियां अधूरी हैं। मंडी में प्लेटफॉर्म और सर्विस रोड का काम दिसंबर तक पूरा होने का लक्ष्य है। जबकि धान सीजन सितंबर में शुरू हो जाता है। आवक बढ़ने पर किसानों को फसल उतारने के लिए जगह की कमी हो सकती है।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी प्रदेश की बड़ी अनाज मंडियों में शामिल है। यहां हर सीजन में लाखों क्विंटल फसल पहुंचती है। बीते वर्ष मंडी में 28.99 क्विंटल धान की आवक हुई थी। क्षेत्र में किसान धान की अगेती किस्मों की भी खेती करते हैं। इनकी कटाई सितंबर में शुरू हो जाती है। इसके बाद किसान फसल लेकर मंडी पहुंचने लगते हैं।
मार्केटिंग बोर्ड की ओर से मंडी में प्लेटफॉर्म का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। नया शेड भी तैयार किया जा रहा है। सर्विस रोड जर्जर हालत में हैं। इन पर निर्माण का मलबा और सामग्री पड़ी हुई है। अधिकारियों के अनुसार काम दिसंबर तक पूरा होगा।
विज्ञापन

किस्म के अनुसार धान की आवक
किस्म आवक (क्विंटल)
| पीआर | 1,31,755 |
| 1509 | 4,42,935 |
| शरबती | 490 |
| डीबी | 66,352 |
| 1121 | 22,57,781 |
| बाजरा | 16,279 |
| कपास | 6,952 |

बाइपास रोड का निर्माण भी अधूरा
नई अनाज मंडी में जींद रोड और महम-जींद बाइपास रोड से फसल पहुंचती है। बाइपास रोड का पुनर्निर्माण कई वर्षों से अटका है। एजेंसी एक तरफ का काम करके छोड़ चुकी है। दूसरी तरफ रोड़ा पड़ा है। इससे वाहनों की आवाजाही एक तरफ से हो रही है। फसल सीजन में यहां ट्रैक्टरों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में जाम की स्थिति बनती है और वाहनों की कतार कई किलोमीटर तक पहुंच जाती है।

किसानों की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म और शेड का निर्माण कराया जा रहा है। सर्विस रोड भी दुरुस्त किए जाएंगे। काम दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। आवक बढ़ने से पहले प्लेटफॉर्म को फसल डालने लायक बना दिया जाएगा। अधिक आवक होने पर निर्माण कार्य बंद करवा दिया जाएगा, ताकि किसानों को असुविधा न हो।
विज्ञापन

बिजेंद्र हुड्डा, एसडीओ मार्केटिंग बोर्ड, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें