फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोनीपत चैप्टर के तीन विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

Tue, 11 Aug 2026 07:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
रूपा
विज्ञापन
सोनीपत। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई) ने कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंसी परीक्षा के परिणाम घोषित किए हैं। इसमें सोनीपत चैप्टर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कुल तीन विद्यार्थियों ने यह परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन

शिवानी ने सीएमए फाइनल परीक्षा के दोनों ग्रुप पास कर सीएमए बनने का गौरव प्राप्त किया। ईशा यादव ने सीएमए इंटरमीडिएट परीक्षा के दोनों ग्रुप उत्तीर्ण किए। वहीं, रूपा ने सीएमए फाउंडेशन परीक्षा सफलतापूर्वक पास की। सोनीपत चैप्टर के अध्यक्ष परवीन मदान, उपाध्यक्ष दिनेश खत्री, सचिव पवन कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने सफल विद्यार्थियों को सराहा। उन्होंने विद्यार्थियों की इस सफलता को उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया।

रूपा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें