फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: श्रद्धालुओं ने शिवालयों में किया जलाभिषेक

Tue, 11 Aug 2026 07:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो - धनाना स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करते हुए श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। शिवरात्रि के अवसर पर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जलाभिषेक किया। मंदिरों में रात से ही जलाभिषेक करने का कार्य शुरू हो गया था। मंदिरों की प्रबंध समितियों ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए थे। वहीं प्रशासन ने भी सुरक्षा के लिए मंदिरों के आसपास और प्रमुख रोड पर पुलिस जवान तैनात किए हुए थे।
मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। धनाना गांव के प्राचीन सिद्धपीठ शिव मंदिर, शहर में पुरानी सब्जी मंडी स्थित प्राचीन शिव मंदिर, गायत्री मंदिर, बरोदा रोड़ स्थित शिव मंदिर, देवीपुरा शिव मंदिर, परशुराम आश्रम स्थित शिव मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, इंद्रगढ़ी स्थित शिव मंदिर, आदर्श नगर स्थित मंदिर, रेलवे कॉलोनी स्थित मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लगी रही।
विज्ञापन

धनाना गांव में स्थित शिव मंदिर के पुजारी राजेश शास्त्री ने बताया कि मंदिरों में सोमवार रात 12 बजे के बाद से ही जलाभिषेक का कार्य शुरू हो गया था। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए हुए थे। शिव भक्तों ने गंगाजल और दूध से भगवान शिव का अभिषेक किया।
विज्ञापन

मंदिरों में भगवान शिव का जागरण हुआ तो कहीं पर महिलाओं ने शिव की महिमा का गुणगान अपने अंदाज में किया। मंदिरों में आने वाले शिव भक्तों के लिए लंगर की भी व्यवस्था की गई थी। शिवरात्रि के अवसर पर धनाना गांव में मेले का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें