फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में जींद जा रही महिला का बैग काटकर आभूषण से भरा पर्स उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के बस स्टैंड से रोडवेज बस में सवार होकर जींद के निकली महिला का बैग काटकर किसी ने आभूषण से भरा पर्स चोरी कर लिया। पर्स में महिला के दो ब्रेसलेट व दो अंगूठी थी। महिला को जींद स्थित गांव खटकड़ में जाने के बाद चोरी का पता लग सका। जिस पर मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जींद के गांव खटकड़ की रहने वाली आशु रानी ने बताया कि वह अपनी रिश्तेदारी में आई थी। वह 17 जनवरी को सोनीपत बस स्टैंड से हरियाणा रोडवेज की बस में जींद जाने के लिए सवार हुई थी। वह अपने साथी ट्राली बैग लिए थे। उसने अपने बैग को खिडक़ी के पास रख दिया और सीट पर जाकर बैठ गई। महिला ने बताया कि वह बस में सवार होकर जींद पहुंच गई। वह जब अपने गांव में पहुंची तो उसने देखा कि उसका बैग कटा हुआ है। उसके अंदर से उसका पर्स गायब था। आशु रानी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने सोने के दो ब्रेसलेट व दो अंगूठी बैग के अंदर पर्स में रखी हुई थी। उसने बस में भीड़भाड़ के दौरान गुम या चोरी होने से बचने के लिए उन्हें पर्स में रखकर बैग में रखा था। लेकिन उसका पर्स ही निकाल लिया गया। महिला ने अब सोनीपत आकर मामले की शिकायत गीता भवन चौकी पुलिस में दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
--
जींद के गांव खटकड़ की रहने वाली महिला ने रोडवेज की बस में उसका बैग काटकर आभूषण से भरा पर्स चोरी करने की शिकायत दी है। जिस पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि महिला का पर्स कहां पर चोरी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुलतान सिंह, जांच अधिकारी, गीता भवन चौकी सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें