फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: काॅलेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
16jjrp15- राजकीय कॉलेज मातनहेल में विद्या​र्थियों को संबो​धित करते वक्ता। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय मातनहेल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से परिचित कराने के उद्देश्य से ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील दलाल ने किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयीन जीवन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण एवं भविष्य की दिशा निर्धारित करने का महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन, सकारात्मक सोच तथा महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
साथ ही विद्यार्थियों को अपने विषय से संबंधित संभावनाओं एवं उपलब्ध अवसरों की जानकारी भी दी गई।विद्यार्थियों को महाविद्यालय के पुस्तकालय, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों, एनएसएस तथा अन्य छात्र-केंद्रित गतिविधियों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें