फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पूर्व सरपंच के बेटे की सड़क हादसे में मौत, दोस्त घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव चिरस्मी की पूर्व सरपंच उषा रानी के 21 वर्षीय बेटे प्रिंस की सड़क हादसे में मौत हो गई। प्रिंस अपने दोस्त साहिल के साथ बाइक से समालखा से गांव लौट रहे थे। गार्गी गुरुकुल स्कूल के सामने सर्विस रोड पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। उपचार के दौरान प्रिंस ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

प्रिंस के पिता राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 सितंबर को प्रिंस अपने दोस्त साहिल के साथ बाइक से समालखा गया था। वापस लौटते समय समालखा की ओर से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। परिजन प्रिंस को सोनीपत के निजी अस्पताल लेकर गए, जहां 16 सितंबर को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने राजेश की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें