फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार नई श्रम संहिताओं के खिलाफ संगठनों ने शहर में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
शहर में प्रदर्शन करते संगठनों के सदस्य। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गोहाना। जन संघर्ष मंच हरियाणा, समतामूलक महिला संगठन, आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन और कर्मचारी महासंघ से संबद्ध जन स्वास्थ्य व रोडवेज कर्मचारियों ने चार नई श्रम संहिताओं के खिलाफ वीरवार को काला दिवस मनाते हुए शहर में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन समता चौक से शहीद भगत सिंह व दीनबंधु छोटू राम की प्रतिमा-स्थलों से गुजरते हुए जवाहर लाल नेहरू पार्क में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जन संघर्ष मंच के प्रदेश सलाहकार डॉ. सीडी शर्मा ने कहा कि दशकों से मजदूर वर्ग पर हमले बढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस प्रक्रिया को बेहद तेज किया है। केंद्र सरकार ने एक साल पहले कोविड आपदा को अवसर में बदलते हुए विपक्ष की गैर-मौजूदगी में संसद में श्रम संहिताओं अथवा लेबर कोड्स को पारित करवाया। उनके अनुसार यह मजदूर वर्ग के खिलाफ है। उन्होंने इन संहिताओं का रद करने की मांग की। इस दौरान समतामूलक महिला संगठन की प्रदेश संयोजिका डॉ. सुनीता त्यागी, सतपाल एलटी, सूरजभान चहल, संदीप कालड़ा, रघुबीर देशवाल, सतबीर मलिक, जगमति मलिक, कृष्णा, संजीव स्वामी, सुभाष भट्टी, रामपाल, प्रवीण मलिक, संदीप लठवाल, श्याम रहबारी, मदन अत्री, रघुबीर देसवाल, राममेहर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें