फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठनों ने फूंका रूस, अमेरिका और नाटो का पुतला

विज्ञापन
शहर के समता चौक पर पुतला फूंकते संगठनों के सदस्य। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
समता चौक स्थित शहीद ऊधम सिंह सभागार में मंगलवार को जन संघर्ष मंच हरियाणा और समतामूलक महिला संगठन ने गोष्ठी की। जिसमें संगठन के सदस्यों ने यूक्रेन पर रूस की तरफ से किए गए हमले की भर्त्सना की। इसके बाद समता चौक पर रूस, अमेरिका व सैन्य संगठन नाटो का पुतला फूंका।
विज्ञापन

जन संघर्ष मंच के संस्थापक डॉ. सीडी शर्मा ने कहा कि वर्ष-2014 में अमेरिका ने रूस विरोधी संगठनों की तरफ से वहां की चुनी हुई सरकार का तख्ता पलट करवाकर अपनी कठपुतली सरकार कायम करवा दी। यह सरकार यूक्रेन के मुट्ठीभर अमीरों के हित में और अमेरिकी दबाव में यूक्रेन को पश्चिम के रूस विरोधी सैन्य संगठन नाटो का सदस्य बनाने को उतारू हो गई। इसके बाद अमेरिका ने मिंस्क समझौते को सिरे न चढ़ने देने में भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने आरोप लगाया कि समस्या का राजनयिक हल निकालने के बजाय रूस ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया। इस युद्ध से कुछ पूंजीपतियों को फायदा होगा और यूक्रेन की जनता की तबाही होगी। इसके साथ ही रूस, अमेरिका, भारत सहित दुनियाभर के मेहनतकशों पर आपदा का कहर टूटेगा। महंगाई, बेरोजगारी व भुखमरी का कोई छोर नहीं रहेगा। उन्होंने मांग की कि रूस यूक्रेन के खिलाफ युद्ध तुरंत बंद करे। सैन्य गठबंधन नाटो भंग हो, यूक्रेन में फंसे छात्र-छात्राओं व अन्य भारतीय नागरिकों को केंद्र सरकार अविलंब वापस लाए। इस दौरान रघुवीर देशवाल, रघुवीर विरोधिया, राममेहर वर्मा, रमेश सैनी, सतपाल एलटी, अशोक जांगड़ा, जगमहेंद्र, संदीप कालरा, ओपी शर्मा, प्रदीप त्यागी, रमन कुमार, डॉ. सुनीता त्यागी, कमलेश, इंद्रावती, बीरमति चहल, आराधना त्यागी, बिमला रावत, मूर्ति रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें