फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में पहुंचे रक्षक सेना भारत एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी।
- फोटो : Samvad
सोनीपत। रक्षक सेना भारत और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बुधवार को लघु सचिवालय में प्रदर्शन कर उपायुक्त नेहा सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम विंडो पर लंबित शिकायतों को केवल एमिनेंट सदस्य के हस्ताक्षर से बंद करने के आदेश का विरोध किया। उन्होंने प्रशासन से यह आदेश तुरंत वापस लेने की मांग की।
रक्षक सेना भारत के प्रमुख मनजीत तिहाड़ा ने कहा कि सीएम विंडो नागरिकों की शिकायतों के समाधान का माध्यम है। बिना वास्तविक समाधान के शिकायतें बंद होने से जनता का प्रशासन पर विश्वास कम होगा। ज्ञापन में बताया गया कि इस व्यवस्था से पारदर्शिता और अधिकारियों की जवाबदेही प्रभावित होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें न मानी जाने पर मामला मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया जाएगा।
इस दौरान शिवानी महलाना, प्रवीण चावला, बाबा राजेश नाथ, आनंद कुमार, सुशील, दीपक जाहरी, अभिषेक, प्रेम गौतम, सतीश जांगड़ा, रमेश, मोनू, अक्षय, विष्णु, शंकर दहिया भी मौजूद रहे।