सोनीपत। हिंदू कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की तीनों इकाइयों और विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की सोनीपत शाखा के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को वर्चुअल गुरु पूर्णिमा उत्सव आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदीप ने महर्षि वेदव्यास के ज्ञान योगदान और गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु अज्ञान से ज्ञान की ओर मार्गदर्शन करता है। प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल ने कहा कि डिजिटल युग में भी गुरु का स्थान सर्वोपरि है और शिक्षक चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संजय भूटानी ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचार अपनाने और आत्मप्रकाश के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। संवाद