फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विवि में अफीम की खेती...एसआईटी ने प्रबंधन से की पूछताछ

Thu, 10 Apr 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 33: सोनीपत के राजीव गांधी एजुकेशन सिटी राई ​स्थित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
सोनीपत। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई में स्थित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन में फूलों के बीच उगाई गई अफीम के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम बुधवार को विवि पहुंचकर रिकॉर्ड की जांच करने के साथ प्रबंधन से पूछताछ की। एसआईटी मामले में हर पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


सीआईए-1 में नियुक्त एएसआई सुरेंद्र की टीम ने 28 मार्च को राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई स्थित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन में अफीम के पौधे उगाने का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने माली उत्तर प्रदेश के जिला सुल्तानपुर के गांव मेघमऊ निवासी संतलाल को गिरफ्तार कर 400 पौधे बरामद किए थे। रिमांड के दौरान विवि के सुपरवाइजर यूपी के कन्नौज निवासी धर्मेंद्र मिश्रा का नाम सामने आया था। पुलिस अब तक उसे तलाश रही है। दो टीम लगातार उसे गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही हैं।

पुलिस जांच में सामने आ चुका है कि अफीम के बीज दिल्ली से मंगवाए गए थे। बीज सप्लायर की तलाश में दिल्ली में भी छापा डालने के बाद दो दुकानदारों को नोटिस देकर जांच में शामिल होने के लिए कहा था।
विज्ञापन


अब एसआईटी ने एसीपी अजीत सिंह के नेतृत्व में विवि पहुंचकर जांच की है। सीआईए के साथ ही मामले में साइबर की टीम भी काम कर रही है। विवि में एसआईटी ने कई कागजात व रिकॉर्ड कब्जे में लिया है। विवि प्रबंधन के कई लोगों से गहनता से पूछताछ की है।

विवि में अफीम के पौधे उगाए जाने के मामले में जांच जारी है। एसआईटी ने विवि परिसर में पहुंचकर मौके का मुआयना किया और प्रबंधन के सदस्यों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई है। मामले की तह तक जाकर ठोस कार्रवाई की जाएगी। -अजीत कुमार, एसीपी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें