सोनीपत के बहालगढ़ चौक के पास बसाई जा रही कॉलोनी में नींव को ढहाता बुलडोजर। स्रोत: सूचना विभाग
सोनीपत। बहालगढ़ चौक के पास साढ़े सात एकड़ में अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया गया। यह कार्रवाई जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम की तरफ से की गई। डीटीपी अजमेर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों में भूमाफियाओं के बहकावे में आकर प्लॉट न खरीदें व अपनी मेहनत की कमाई को बर्बाद न होने दें। इन काॅलोनियों में सरकार की ओर से सुविधा नहीं दी जाती। प्लॉट लेने से पहले यह जरूर जांच ले कि कॉलोनी निर्माण करने के लिए सरकार से अनुमति ली है या नहीं। संवाद