फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शिक्षा के मंदिर में अफीम की खेती, उगा रखे थे 400 पौधे

Sat, 29 Mar 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :23: सोनीपत के विवि में अफीम की खेती करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी व पुलिस टीम। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई में स्थित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन के अंदर फूलों के बीच अफीम उगाई गई थी। क्राइम यूनिट-1 की टीम ने छापा डालकर इसका खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से विवि के माली को गिरफ्तार किया है। विवि में 400 पौधे उगाए गए थे, जिनका वजन 39.7 किलो मिला है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


डीसीपी नरेंद्र सिंह कादियान ने बताया कि सीआईए-1 की टीम प्रभारी तेजराम के निर्देश पर एएसआई सुरेंद्र के नेतृत्व में राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन में अफीम की पौधे उगाए गए हैं। पौधे माली उत्तर प्रदेश के जिला सुल्तानपुर के गांव मेघमऊ निवासी संतलाल ने उगा रखे हैं। इस पर टीम ने तुरंत ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर मुंशीराम व बागवानी विभाग के सहायक परियोजना अधिकारी ब्रज बेकरियां से संपर्क किया। दोनों अधिकारियों की मौजूदगी में फूलों के बीच क्यारियां बनाकर उनमें उगाए गए अफीम के पौधों की तलाश की।
बागवानी विभाग के सहायक परियोजना अधिकारी की निगरानी में 400 पौधे बरामद किए गए। जिनका वजन 39 किलो 750 ग्राम मिला। इस पर पुलिस टीम ने आरोपी संतलाल को गिरफ्तार कर लिया। मामले की सूचना मिलने के बाद डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान भी टीम के साथ मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी संतलाल के खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच में सामने आया है कि संतराम विवि में नौ साल से नौकरी कर रहा था। बरामद किए गए पौधे डेढ़ से दो माह पहले उगाए गए थे। उन पर डोडा आया है और चीरा के निशान मिले हैं। पौधे तीन से चार फीट ऊंचे हो चुके थे।
विज्ञापन


जिसकी संलिप्तता मिली उसे किया जाएगा गिरफ्तार

डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान ने बताया कि मामले में हर पहलू पर जांच की जाएगी। मामले में विवि प्रशासन से भी जानकारी ली जाएगी। जिसकी भी संलिप्तता मिलेगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विवि का कोई अधिकारी भी शामिल हुआ तो उसे भी नहीं बक्शा जाएगा। नशे को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। किसी भी सूरत में नशे का कारोबार नहीं होने दिया जाएगा।



आयुक्त कार्यालय से कुछ दूर पर स्थित है विवि

जिस विवि में अफीम उगाई गई थी वहां से करीब चार सौ मीटर दूर ही पुलिस आयुक्त सोनीपत का कार्यालय है। उसके बावजूद किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। डीसीपी ने कहा कि अफीम के पौधे पर डोडा आने के बाद उसकी पहचान हो पाती है। पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की है। नशे के कारोबार को किसी सूरत में नहीं पनपने दिया जाएगा।

फोटो :23: सोनीपत के विवि में अफीम की खेती करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी व पुलिस टीम। संवाद

फोटो :23: सोनीपत के विवि में अफीम की खेती करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी व पुलिस टीम। संवाद

फोटो :23: सोनीपत के विवि में अफीम की खेती करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी व पुलिस टीम। संवाद

फोटो :23: सोनीपत के विवि में अफीम की खेती करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी व पुलिस टीम। संवाद

फोटो :23: सोनीपत के विवि में अफीम की खेती करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी व पुलिस टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें