सोनीपत के लघु सचिवालय में मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए सिर पर कपड़ा ढककर भागते लोग। संवाद
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय के बाइक स्टैंड में शुक्रवार सुबह लोगों को मधुमक्खियों के डंक का सामना करना पड़ा। मधुमक्खियों के हमले के कारण बाइक स्टैंड पर सभी कर्मचारी नदारद रहे। मधुमक्खियों के हमले के दौरान लोग स्वयं को बचाने के लिए भागते नजर आए। उसके बाद भी मधुमक्खियों ने कई लोगों को काट लिया। उनमें से बुजुर्ग दंपती को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। उसके बाद मधुमक्खियों को हटाने के लिए धुआं किया गया।
लघु सचिवालय के बाइक स्टैंड में सुबह अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने यहां काम से आए लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से लोग सिर व मुंह पर कपड़ा डालकर इधर-उधर भागते नजर आए। बाइक स्टैंड पर कार्यरत कर्मचारी भी अपनी जगह से नदारद रहे। इसी दौरान लघु सचिवालय में किसी काम से आए गांव राजपुर निवासी जगबीर व उनकी पत्नी जगवंती मधुमक्खियों का शिकार हो गए। बुजुर्ग दंपती पेंशन से संबंधित शिकायत लेकर समाज कल्याण विभाग कार्यालय में आए थे। मधुमक्खियों के काटने के कारण उन्हें तुरंत इलाज के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उनका इलाज किया। उसके बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।